Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWorker Dies in Tunnel Collapse Near Alamnagar Railway Crossing Departments Deny Responsibility
सुरंग धंसने से मजदूर की मौत से दो विभागों ने झाड़ा पल्ला

सुरंग धंसने से मजदूर की मौत से दो विभागों ने झाड़ा पल्ला

संक्षेप:

Lucknow News - आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सुरंग में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। रेलवे और जलकल विभाग ने इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस अब यह जांच करेगी कि काम कौन करवा रहा था। अन्य दो मजदूर घायल हैं।

Jan 29, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सुरंग में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत के मामले में दो विभागों ने पल्ला झाड़ लिया है। रेलवे और जलकल विभाग दोनों ने बुधवार को दावा किया उनका विभाग काम नहीं करा रहा था। मजदूर की मौत जिम्मेदारों की घोर लापरवाही से हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाएगी की जहां मजदूर की मौत हुई वहां काम कौन करा रहा था? आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को पानी की पाइल लाइन डालने के लिए करीब 15-20 फीट लंबी और पांच फीट गहरी सुरंग खोदी गई थी।

सीतापुर जनपद की देहात कोतवाली क्षेत्र के कचनार गांव निवासी विपिन और उसका साथी विनीत व सुलतानपुर के इमलिया के रामपुर नवागांव निवासी रोहित के अलावा अन्य मजदूर काम कर रहे थे। साथी मजदूरों के मुताबिक विपिन, विनीत और रोहित सुरंग के अंदर घुसकर खुदाई व मिट्टी खींचने में लगे थे। इस बीच एकाएक मिट्टी धंस गई। वह तीनों दब गए। हादसे में विपिन की मौत हो गई थी, जबकि विनीत और रोहित घायल हो गए थे। दोनों की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक द्वारा बुधवार को पत्र जारी कर बताया गया कि जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त स्थल पर जलकल, नगर निगम द्वारा काम कराया नहीं पाया गया। वह परिसर रेलवे विभाग का है। पाइप लाइन डाले जाने का कार्य रेलवे द्वारा कराया जा रहा था। वहीं, रेलवे का कहना है कि उनके विभाग द्वारा ऐसा कोई काम नहीं कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि अभी इस मामले में मृतक अथवा घायलों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन विभाग कार्य करा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;