
सवा लाख के निवेश से बेहतर स्टार्टअप बनाएं
Lucknow News - -वुडेन एंड प्लास्टिक एक्सपो में स्टार्टअप के लिए एक बढ़कर एक मशीनें -युवाओं को
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वृंदावन योजना के डिफेंस एक्सपो मैदान पर लगे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो में स्टार्टअप के लिए युवाओं के सामने ढेरों विकल्प मौजूद हैं। वह चाहें तो मात्र सवा लाख रुपये लगा कर एक छोटे से स्थान पर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वुडेन एक्सपो में मैनुअल इज बेंडर का विकल्प है। यह प्लाईवुड पर टेपिंग करने वाली मशीन है जो कि मात्र सवा लाख रुपये में है। इसके अलावा 3.50 से लेकर 7.50 लाख तक की भी मशीनें हैं, जो कि विभिन्न उत्पाद मिनटों में तैयार करती हैं। इनकी खास बात है कि इन मशीनों को एक छोटे से कमरे में लगा कर व्यापार शुरू किया जा सकता है।
वुडेन एक्सपो में मैन्युअल इज बेंडर और लेजर कटिंग मशीन युवाओं में आकर्षण का केंद्र रहे। यह प्लाईवुड में टेपिंग का काम करती है। इसकी ऑटोमैटिक मशीन की कीमत सात लाख रुपये है, यह बड़ी है और ज्याद जगह घेरती है। अमहदाबाद से इस मशीन का प्रमोशन करने आए कुश बताते हैं कि मैन्युअल में जहां खुद लग कर टेपिंग करनी पड़ती है वहीं ऑटो में कंप्यूटर से निर्देशित कर प्लाईवुड की लकड़ी का टुकड़ा सेट कर दिया जाता है, जो कि कुछ ही मिनटों में टेपिंग कर के दे देती है। लेजर कटिंग मशीन की कीमत 03.30 लाख रुपये है। इसका प्रदर्शन कर रहे विवेक कुमार के अनुसार यह ऑटो है। किसी भी लकड़ी पर कुछ ही मिनटों में कोई भी आकृति या डिजाइन उकेर कर उसे उसी के अनुसार काट कर अलग कर देती है। एक्सपो में बुकिंग पर 20 हजार रुपये की छूट है। मिनटों में बनाए प्लास्टिक के बैट और विकेट प्लास्टिक एक्सपो में प्लास्टिक बैट, विकेट, बॉल सहित अन्य खेल सामग्री बनाने की मशीन भी प्रदर्शित की गई है। इस मशीन की कीमत 7.50 लाख रुपये है। यह बड़ी मशीन है। इसमें अलग-अलग खांचे हैं। मात्र दो मिनट के अंदर बच्चों के लिए प्लास्टिक का एक बैट तैयार कर देती है। यह बैट भारी और टिकाऊ होता है। इसी तरह स्टंप और बॉल को भी दो मिनट में तैयार कर देती है। एक घंटा में 40 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग होता है तैयार अपनी प्लास्टिक मेकर मशीन को प्रदर्शित करने बड़ौदा से आए पंकज कुमार के अनुसार मशीन मात्र एक घंटा में 40 किलो प्लास्टिक कैरी बैग तैयार कर देती है। यह मशीन छह लाख रुपये में की है। इसे प्लास्टिक एक्सपो में बुक कराया जा सकता है। कंपनी के कर्मचारी संबंधित स्थान पर जाकर इंस्टाल कर देंगे। रि साइकिल प्लांट, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन प्लास्टिक एक्सपो में एक करोड़ से भी अधिक का रि साइकिल प्लांट(बेकार प्लास्टिक से प्लास्टिक की पाइप आदि), प्लास्टिक के पैकिंग कप, कटोरी आदि बनाने वाला, 31 लाख कीमत वाले इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन, प्लास्टिक की बोतल व किचन में सामान रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे, प्लाईवुड के दरवाजे आदि बनाने वाली मशीनें भी प्रदर्शित की गईं। युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका: ब्रजेश पाठक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने एक्सपो में गुजरात,महाराष्ट्र,पंजाब सहित कई प्रदेशों से आए वुड एंड प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग मशीन की बड़ी बड़ी कंपनियों का लखनऊ में स्वागत किया। कहा कि यह लखनऊ के व्यापारियों के साथ साथ नव युवकों के लिए एक सुनहरा मौका है अपने व्यापार के स्टार्ट अप के लिए। इस मौके पर एक्सपो के मुख्य आयोजक नरेंद्र शुक्ला,उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,जितेंद्र शुक्ला एवं विजय शुक्ला आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




