ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊविभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रही महिलाएं सम्मानित 

विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रही महिलाएं सम्मानित 

विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से गुरूवार को गोमती नगर स्थित निजी केंद्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान...

विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रही महिलाएं सम्मानित 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 12 Mar 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से गुरूवार को गोमती नगर स्थित निजी केंद्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा राधा एस चौहान ने महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक कार्य, शासन, सामूहिक क्षेत्र, संस्कृति, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से छह महिलाओं को नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल, उप अध्यक्ष एके माथुर, पूर्व प्रमुख सचिव डॉ अनूप चंद्र पांडेय, पूर्व  प्रमुख सचिव आलोक रंजन, कार्यकारी निदेशक राजीव प्रधान मौजूद रहे। 

छात्रों को आगे बढ़ाकर खुशी होती है,आज उसी का फल इस सम्मान के रूप में मिल रहा है। आगे भी शिक्षा को उच्च स्तर पर बढ़ाने की कोशिश रहेगी।

डॉ कविता पाठक, निदेशक, जयपुरिया इंस्टीट्यूट 

नवजात शिशु मृत्यु दर तेजी से हमारे देश में बढ़ रही है,शोध के जरिये हम इस दर को घटाने का प्रयास कर रहे हैं। सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

आरती कुमार, सह संस्थापक कम्युनिटी इम्पावरमेंट लैब

 तीन सौ से ज्यादा अवैध बिजली मीटर को न सिर्फ हटाया बल्कि नये अवैध तार रोकने में सफलता मिली। आज एसोसिएशन ने सम्मानित कर मेरा गौरव बढ़ाया है।

डॉ अनिता भटनागर जैन, रिटायर आईएएस

दूध उत्पादन में महिलाओं की भूमिका अहम है। गांव-गांव में महिलाएं हमारे साथ जुड़ी हुई हैं, ये सम्मान आज उन सबकी मेहनत का फल है। 

ऋतु अग्रवाल, प्रबंधन निदेशक, ज्ञान 

सांस्कृतिक विरासत हो या व्यवसाय महिलाएं हर ओर झंडे गाड़ रही हैं, कथक हमारे प्रदेश के गौरव का हिस्सा है।इसे और आगे लेकर जाना है। 

डॉ पूर्णिमा पांडेय, अध्यक्ष, संगीत नाटक अकादमी 

हमारे प्रदेश में महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतती हैं,अपने चिकित्सा अनुभव के आधार पर मेरी कोशिश है कि हर जिले में महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिले। इस क्षेत्र में सम्मान पाना मेरे लिए अद्भुत क्षण है।

डॉ चंद्रावती, निदेशक, कृष्णा नर्सिंग होम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें