Women Village Head Protests Overnight for Removal of Illegal Structure in Nandouli पूरी रात महिला प्रधान ने तहसील में दिया धरना, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWomen Village Head Protests Overnight for Removal of Illegal Structure in Nandouli

पूरी रात महिला प्रधान ने तहसील में दिया धरना

Lucknow News - -26 घंटे बाद प्रशासन ने की वार्ता तहसील प्रशासन ने पूरे गांव से अवैध अतिक्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 16 Sep 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
पूरी रात महिला प्रधान ने तहसील में दिया धरना

नन्दौली गांव में सरकारी जमीन पर रखी गुमटी को हटवाने के लिए महिला ग्राम प्रधान रात भर तहसील परिसर में अपने समर्थकों के साथ धरने पर डटी रहीं। आखिर 26 घंटे बाद मंगलवार दोपहर एसडीएम ने ग्राम प्रधान से वार्ता की। एसडीएम और एसीपी ने गुमटी के साथ ही पूरे गांव में एक साथ अभियान चलाकर अवैध कब्जे मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर महिला प्रधान ने धरना समाप्त किया। नन्दौली गांव में पंचायत भवन के पास रखी एक लकड़ी की गुमटी बीते दो महीने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुमटी हटवाने के लिए ग्राम प्रधान रीना सिंह ने समाधान दिवस से लेकर अधिकारियों तक चक्कर लगाए।

लेकिन गुमटी नहीं हटी। फिर प्रधान ने 17 जुलाई को ब्लॉक परिसर में धरना दिया। प्रधान संघ का समर्थन मिला। इसके बाद तहसील प्रशासन ने गुमटी हटा दी लेकिन सात अगस्त को गुमटी दोबारा रख दी गई। नाराज ग्राम प्रधान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। फिर गुमटी हटाने की तारीख तय हुई लेकिन गुमटी नहीं हटी। नाराज प्रधान सोमवार को अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गई। रात भर महिला ग्राम प्रधान तहसील के बरामदें में बैठी रही। मंगलवार को एसडीएम ने ग्राम प्रधान को वार्ता के लिए बुलाया। प्रधान रीना सिंह ने बताया कि एसडीएम पवन पांडेय व एसीपी रजनीश वर्मा ने वार्ता की लेकिन तत्काल गुमटी हटाने से इंकार कर दिया। आश्वासन दिया की अभियान चलाकर गांव के सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जिसके बाद प्रधान ने धरना समाप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।