यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर

Feb 14, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - नौ सालों में महिला श्रम भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हुई लखनऊ, विशेष संवाददाता

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर

उत्तर प्रदेश में नौ सालों में महिला श्रम भागीदारी दर 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। यह करीब ढाई गुना है। इसी अवधि में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2017 में करीब 13 लाख करोड़ रुपये तक सीमित रही जीएसडीपी 2026-27 में बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये की ओर अग्रसर है। महिला श्रम भागीदारी दर में हर एक प्रतिशत की वृद्धि से सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 0.5 से एक प्रतिशत अतिरिक्त उछाल आता है। महिला कार्यबल बढ़ने से उत्पादन क्षमता, श्रम उत्पादकता और राज्य के टैक्स बेस तीनों में समानांतर विस्तार हुआ है।

महिलाओं की आय बढ़ने से घरेलू उपभोग में वृद्धि हुई है, जिससे एमएसएमई गतिविधियों और सेवा क्षेत्र को लगातार गति मिल रही है। ग्रामीण स्वयं सहायता समूह, डेयरी और कृषि आधारित उद्योगों से लेकर शहरी सेवा क्षेत्र तक महिलाएं अब ‘ग्रोथ मल्टीप्लायर’ की भूमिका निभा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।