ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुराचार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुराचार

टांडा नगर के एक मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को...

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुराचार
हिसं,सद्दरपुर (अंबेडकरनगर) Sat, 01 Dec 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

टांडा नगर के एक मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण को लिए भेज दिया है।
टांडा नगर में शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे एक मोहल्ल की महिला अपने घर में अकेली थी। उसी रवि उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर महिला के साथ दुराचार किया। महिला के हल्ला जब लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रवि के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें