ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफैजुल्लागंज में कूड़ा न उठने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

फैजुल्लागंज में कूड़ा न उठने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता फैजुल्लागंज में कूड़ा न उठने पर महिलाओं ने किया...

फैजुल्लागंज में कूड़ा न उठने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 15 Sep 2020 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाताफैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में पिछले लगभग 27 दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे आजिज महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में पिछले सत्ताइस दिनों से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। इससे गायत्रीनगर, राम लीला मैदान, अन्ना पुलिया, एकता पब्लिक स्कूल सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कूड़े के ढ़ेर लगा हुआ है। गंदगी व बदबू से लोग परेशान हो चुके हैं। सड़क पर चलना दूभर हो गया है। आवारा जानवर कूड़े पर विचरण कर रहे हैं और समस्त कूड़ा सड़क पर फैला रहे हैं। उन्होंने कहा इस संबध में नगर आयुक्त से शिकायत की जा चुकी है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने रामलीला मैदान के निकट कूड़े के ढेर के पास नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो समस्त कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान बाल महिला सेवा संगठन की वार्ड अध्यक्ष तारा श्रीवास्तव, मुरली प्रसाद वर्मा, गीता यादव, रंगनाथ श्रीवास्तव, रमावती कश्यप, तुलसा देवी, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें