ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहिला व बालिका सुरक्षा के लिए हर तहसील पर महिला हेल्प डेस्क बनेगी

महिला व बालिका सुरक्षा के लिए हर तहसील पर महिला हेल्प डेस्क बनेगी

- तहसील डेस्क 25 अक्तूबर से काम करेंगे: रेणुका कुमार तहसील डेस्क 25 अक्तूबर से काम करेंगे: रेणुका कुमार तहसील डेस्क 25 अक्तूबर से काम करेंगे: रेणुका कुमार तहसील डेस्क 25 अक्तूबर से काम करेंगे:...

महिला व बालिका सुरक्षा के लिए हर तहसील पर महिला हेल्प डेस्क बनेगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 22 Oct 2020 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

-प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयअपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने सभी जिलों में तहसीलों पर राजस्व विभाग से संबंधित समस्या व शिकायतों के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए हैं। इससे महिलाओं की शिकायतें सुनने, उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और पीड़ित महिला शिकायर्ता को तहसील में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। यह आधुनिक केंद्रीयकृत महिला हेल्पडेस्क होगा। इसका संचालन 25 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा।अपर मुख्य सचिव राजस्व ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क की स्थापना के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा कि हेल्पडेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामाना न करना पड़े। प्राप्त शिकायतों व शिकायकर्ता का विवरण कंप्यूटर पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले तहसील स्तर के कर्मियों को रोस्टरवार के आधार पर लगाया जाएगा। हेल्पडेस्क पर तैनात महिला कार्मियों द्वारा शिकायत की रसीद अपने हस्ताक्षर व मुहर सहित शिकायर्ता को दी जाएगी।उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण आईजीआरएस पोर्टल पर एनआईसी द्वारा विकसित मॉड्यूल के आधार पर किया जाएगा। महिला हेल्पडेस्क का तहसीलदार स्तर का अधिकारी नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेगा। उप जिलाधिकारी हर सप्ताह और डीएम 15 दिन पर गुणवत्ता व प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। महिला हेल्प डेस्क के लिए चिह्नित स्थल पर उपयुक्त साइज की वाल पेंटिंग व बैनर भी लगाया जाएगा साथ ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित पोस्टर आदि लगाए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें