ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊChhath Puja 2018: जगमगाया गोमा का आंचल, सूर्य नमन को झुकीं आंखें

Chhath Puja 2018: जगमगाया गोमा का आंचल, सूर्य नमन को झुकीं आंखें

गोमा की जलधाराओं में जगमगाते दीए, धूप सुगंध से महकते घाट, क्षितिज पर बिखरती सूर्य की लालिमा, मन में परिवार की सुख समृद्धि की कामना लिए श्रद्धा से झुकी लाखों आंखें।  यह खूबसूरत और अद्भुत दृश्य...

1/ 2
2/ 2
वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। Tue, 13 Nov 2018 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

गोमा की जलधाराओं में जगमगाते दीए, धूप सुगंध से महकते घाट, क्षितिज पर बिखरती सूर्य की लालिमा, मन में परिवार की सुख समृद्धि की कामना लिए श्रद्धा से झुकी लाखों आंखें। 
यह खूबसूरत और अद्भुत दृश्य मंगलवार की शाम गोमती नदी के लगभग सभी घाटों के साथ साथ शहर में कई जगह देखने को मिला, जब छठ के महाव्रत पर सांझिया घाट यानी छोटी छठ का पहला अर्घ्य दिया गया। शहर की सबसे बड़ी छठ पूजा लक्ष्मण मेला घाट पर होती है जहां लगभग 5 लाख लोग इस पूजा में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। इसके अलावा झूलेलाल वाटिका, कुड़ियाघाट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने छठ का अर्घ्य दिया। 

आस्था से हारी ठंड: मंगलवार की शाम तकरीबन शाम 4:45 पर सूर्यास्त हुआ और इसीके साथ छठ का अर्घ्य भी शुरू हुआ। मगर महिलाएं सूर्य की आराधना के लिए दोपहर 3 बजे से पानी में खड़ी हो गई थीं। लगभग 24 घंटे निर्जला रहने के बाद 2 घंटे पानी में खड़े होकर इंतजार और उसपर तिल तिल कर बढ़ती ठंड, लेकिन व्रत करने वाली महिलाओं का उत्साह कहीं से कम नहीं पड़ा। न केवल महिलाएं बल्कि परिवार के पुरुष और बच्चे भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। बुधवार की सुबह बड़ी छठ का अर्घ्य उगते सूर्य को देखकर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें