ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊविभिन्न क्षेत्रों में काबलियत के झंडे गाड़ रही नारी शक्ति सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में काबलियत के झंडे गाड़ रही नारी शक्ति सम्मानित

कैफेबिज विमेन इंटरप्रेन्योर की ओर से शनिवार को  विमेन शाइन कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। गोमती नगर स्थित निजी होटल में महिला व्यापारियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो वहीं...

विभिन्न क्षेत्रों में काबलियत के झंडे गाड़ रही नारी शक्ति सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 14 Dec 2019 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कैफेबिज विमेन इंटरप्रेन्योर की ओर से शनिवार को  विमेन शाइन कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। गोमती नगर स्थित निजी होटल में महिला व्यापारियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ समाज में योगदान कर रहीं 16 महिलाओं को इंटरप्रेन्योर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। वीकेंड पर मौज-मस्ती के इरादे से पहुंचे लोगों ने खान-पान और खरीददारी का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम डिजाइनरस द्वारा बनाए गए एक से बढ़कर एक परिधान पहनकर मॉडल्स ने फैशन शो में रैम्प वॉक किया।

स्टॉल पर देखने को मिला महिला कारीगरों का कौशल

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हुनर के बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहा। सोनिया भाटिया ने होम ओरिजन्स के नाम से स्टॉल लगाया जहां कूड़े से सुंदर प्राकृतिक उत्पाद देखने को मिले। शादी के पुराने कार्ड से बने नैपकीन, चाय कोस्टर आदि सुंदर फैबरिक रंगो से सजाए गए थे। वहीं शैलजा के स्टॉल पर बिना क्रीम और वसा मुक्त केक का आनंद लोगों ने उठाया।

हुनर का लोहा मनवा लेती हैं महिलाएं: रीता बहुगुणा जोशी

आईटी में लखनऊ की स्नेहा मिश्रा और कृति गुप्ता, कला और संस्कृति में तृप्ति पहावा,विनिर्माण में तूबा सिद्दिकी, कौशल विकास में संध्या मोगा, सामाजिक कार्य में अंजली सिंह, रिटेल में नाजिया, युवा व्यापारी निमिशा, कंसलटेंसी में नोएडा की श्रुति अग्रवाल, पर्यावरण पर नोएडा की सुधा कुमारी, हस्तशिल्प में कानपुर की शीतल शुक्ला, विज्ञान में नोएडा की मुक्ता मनी पुंज को रीता बहुगुणा जोशी ने आईकॉनिक विमेन इंटरप्रेन्योर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा लेती हैं।

फेस ऑफ लखनऊ बनीं भावना

कार्यक्रम में रैम्प पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भावना को फेस ऑफ लखनऊ का खिताब मिला, ईनाम स्वरूप उन्हें संस्था की ओर से दो लाख तक का फोटोशूट मुफ्त में दिया जाएगा। अन्य प्रतियोगिताओं में बेस्ट समाइल के लिए जैश्वर्या, स्किन में लक्ष्मी, ऐटिट्यूड में कीर्ति, पर्फेक्ट दस में सुरक्षा और बेस्ट वॉक में प्रिंसी को ईनाम मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें