निगोहां पुलिस की सक्रियता से बची महिला की जान
Lucknow News - - पति से विवाद के बाद कमरा बंद कर लगा रही थी फांसी - मिशन

निगोहां, संवाददाता।
निगोहां के इलाके के रामपुर गढ़ी गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की धमकी देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह फांसी लगाने जा रही थी। इस बीच पहुंची पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आनन फानन दरवाजा तोड़कर महिला को बचा लिया। उसकी काउंसिलिंग की और फिर समझाकर शांत कराया। पुलिस की सक्रियता की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
घटनाक्रम
निगोहां के रामपुर गढ़ी में बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ अनुज तिवारी के निर्देश पर एसआई आनंद प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक गायत्री, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल पूजा सक्सेना तत्काल मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ दिया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद महिला को उसके पति और परिजनों के साथ थाने लाया गया, जहां पूछताछ में मामला घरेलू विवाद का सामने आया। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी समझदारी से रहने की सलाह दी। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया। निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि झगड़े के बाद महिला ने खुद को कमरे में कैद कर लिया पति की गुहार के बाद भी पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही थी आत्महत्या करने की बात कहकर एकदम से शांत हो गई जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम आनन फानन मौके पर पहुंचकर महिला को बचाकर थाने ले आई थी.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


