महिला से छेड़छाड़ की, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -शिकायत पर आरोपियों ने एसिड अटैक व बच्ची को अगवा करने की धमकी दी -मारपीट

महिला से छेड़छाड़ की, एफआईआर दर्ज

लखनऊ,संवाददाता।पारा में महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने निकाह का दबाव बनाया। इंकार पर पीछा कर परेशान किया। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता व उसके घरवालों को पीटा। शिकायत पर आरोपियों ने एसिड अटैक व बच्ची को अगवा करने की धमकी दी। पारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि काशीराम कॉलोनी निवासी खालिद ने कुछ समय से उसका जीना दूभर कर दिया है। घर से बाहर निकलते ही आरोपी उसका पीछा करता है। विरोध करने पर निकाह का दबाव बनाता है। पीड़िता ने बताया कि 8 अप्रैल को वह ड्यूटी से घर आ रही थी।

रास्ते से ही आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घर के पास पहुंचकर पीड़िता ने विरोध कर पुलिस में शिकायत की बात कही तो आरोपी ने मारपीट की। मारपीट देख पीड़िता के घरवाले दौड़े तो आरोपी ने उनपर भी हमला किया। आरोपी ने बच्ची को अगवा करने और पीड़िता पर एसिड अटैक की धमकी दी। मोहल्लेवालों को आता देख आरोपी खालिद धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता ने पारा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।-------------अधेड़ ने पड़ोसी युवती से की छेड़छाड़-आरोपी विग पहनकर फिल्मी गाने गाते हुए करता था अश्लील इशारे-पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमालखनऊ,संवाददाता।गाजीपुर थाना क्षेत्र में युवती ने पड़ोसी अधेड़ पर छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने विग पहनकर फिल्मी गानें गाते हुए अश्लील इशारे किए। शिकायत पर आरोपी व उसकी सपा नेता पत्नी ने धमकी दी। गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।मुलायमनगर निवासी 28 वर्षीय युवती ने बताया कि पड़ोस के एन्क्लेव में अधेड़ अवनीश बर्मन रहते हैं। आरोप है कि अवनीश अक्सर छेड़छाड़ कर परेशान करता है। पीड़िता ने बताया कि 8 मार्च को अवनीश छत पर उसे देखकर विग लगाकर लव यू गाना गाने लगे। गंदे इशारे करने लगे। परेशान होकर युवती उनके मकान पर पहुंची और डोर बेल बजायी। इसपर अवनीश की पत्नी सिम्मी अंदर से चिल्लाने लगी। पीड़िता ने बोला कि आपके पति छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। इसपर सिम्मी व अवनीश ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपियों ने कुत्ता छोड़ने की धमकी दी। पीड़िता ने डॉयल-112 पर सूचना दी। पुलिस के सामने भी आरोपी सिम्मी ने खुद को सपा नेता व अधिवक्ता बताकर धमकाया। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने अवनीश बर्मन व सिम्मी के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।