महिला ने फेसबुक फ्रेंड उसकी पत्नी समेत पांच पर कराया सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा
प्रयागराज में एक महिला ने भूपेंद्र सिंह तोमर और उसकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ होटल में बंधक बनाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि भूपेंद्र ने महिला को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ,सौरभ शुक्ल,वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज की रहने वाली एक महिला ने निजी कंपनी कर्मी भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ होटल में बंधक बनाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी महिला का पूर्व परिचित है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र सिंह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। वह निजी कंपनी कर्मी है। फेसबुक से उनकी दोस्ती हुई थी। भूपेंद्र ने बीते दिनों बहाने से विभूतिखंड स्थित एक नामचीन होटल में बुलाया।
वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर विरोध किया तो उक्त लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद कुछ अन्य लोग आ गए उन्होंने भी दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग निकली। आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। यह जानकारी आरोपियों को हुई तो वह धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।अकसर आते थे होटल, पांच दिन पूर्वी आरोपी की पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा था :एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी दोनों अकसर होटल आते रहते थे। 19 अप्रैल को महिला और भूपेंद्र दोनों होटल आए थे। सीसी फुटेज से पता चला कि दोनों सामान्य रूप से होटल में आए थे। किसी का कोई विरोध और प्रतिरोध नहीं था। इसकी जानकारी भूपेंद्र की पत्नी को हुई तो वह भी पहुंच गई थी। भूपेंद्र की पत्नी से महिला और उसके पति का विवाद भी हुआ था। उसने महिला को पति से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।पति से चल रहा विवाद, कई पर दर्ज करा चुकी है मुकदमा :एसीपी ने बताया कि पीड़ित महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। पीड़िता मूल रूप से बलिया जनपद के आसरेपुर इलाके की रहने वाली है। प्रयागराज में उसकी ससुराल है। तफ्तीश में पता चला है कि वह पहले भी कई मुकदमे लोगों पर दर्ज करा चुकी है। सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Saurabh Shuklaसौरभ शुक्ल पिछले 16 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचारपत्र में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं। अपराध बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सौरभ शुक्ल भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध की खबरों में लीड हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में कानपुर राष्ट्रीय सहारा से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर शुरूआत की। वर्ष 2015 में दैनिक जागरण लखनऊ क्राइम रिपोर्टर रहें। कई बड़े स्टिंग आपरेशन किए। प्रिंट के साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के लिए खबरें की। सितंबर 2024 तक दैनिक जागरण में सेवाएं दी। सितंबर 2024 से हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध बीट की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
स्नातक (बीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा मास कम्यूनिकेशन से किया।
रूटीन खबरों में एक्सक्लूसिव और विजन
सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है- उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त कंटेट व जानकारी देना है। रूटीन खबरों में एक्सक्लूसिव व कुछ अगल करना बेहद पसंद है।
विशेषज्ञता
लेट नाइट ब्रेकिंग व एक्सक्लूसिव खबरें करना। अपराध की खबरों की तह तक जाना, गिरोह और अपराधियों की मार्डसअप्रेंडी पर फोकस कंटेंट परोस कर पाठकों को बांधना।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


