विवाहिता की सोने की चेन उतरवाई, रुमाल में कंकड़ रखकर दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर के बाराबिरवा में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही विवाहिता को

विवाहिता की सोने की चेन उतरवाई, रुमाल में कंकड़ रखकर दिया

लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर के बाराबिरवा में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही विवाहिता को दो टप्पेबाजों ने अपनी बातों में उलझाकर सोने की चेन ठग ली।कृष्णा नगर के बल्दी खेड़ा में वर्षा रानी त्रिवेदी अपने पति ऋषभ द्विवेदी के साथ किराए पर रहती हैं। वह यहां रहकर बारा बिरवा में यूपीटेक से परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अपनी कोचिंग के पास पहुंची थी। तभी उनके पास दो युवक आ गए। युवकों ने वर्षा से बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने अपना पिट्ठू बैग भी वर्षा को पकड़ा दिया। बात करते हुए वर्षा के गले में पड़ी सोने की चेन की तारीफ शुरू कर दी।

यही नहीं मीठी बातें करके वर्षा के गले से चेन उतरवाकर देखनी शुरू कर दी। उनसे बोला कि चेन को पहनकर न जाओ, बल्कि उसे संभालकर रख लो। फिर वर्षा की चेन को रुमाल में रखकर दे दिया। उसके बाद आरोपी युवक वहां से तेजी से निकल गए। वर्षा ने कुछ आगे बढ़ने के बाद रुमाल खोलकर देखा तो उसमें उनकी सोने की चेन नहीं थी। चेन के बजाए रुमाल में छोटे-छोटे कंकड़ रखे थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।