ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआरोप : इंजेक्शन लगने से हुई महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

आरोप : इंजेक्शन लगने से हुई महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

जिला अस्पताल (पुरुष) में बुधवार को इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिवारवालों ने जिला अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। चिकित्सा कर्मियों से अभद्रता की। परिवारवालों का...

आरोप : इंजेक्शन लगने से हुई महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Wed, 14 Nov 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला अस्पताल (पुरुष) में बुधवार को इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्ध महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिवारवालों ने जिला अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। चिकित्सा कर्मियों से अभद्रता की। परिवारवालों का आरोप था कि स्वीपर की ओर से इंजेक्शन लगाने से उनके मरीज की जान चली गई। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित परिवारवाले शांत हुए। सीएमएस ने स्वीपर द्वारा इंजेक्शन लगाने के आरोप को गलत बताया है।
हरदी थाना क्षेत्र के तिवारीपुरवा निवासी रानी (60) पत्नी शिव कुमार द्विवेदी को हार्ट की समस्या पर इलाज के लिए जिला अस्पताल के वार्ड नंबर तीन में दोपहर 12.30 बजे भर्ती कराया गया। डॉ. आरएस बनरवाल ने इलाज किया। मृतका के परिजन नीरज का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही समय बाद महिला की जान चली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंजेक्शन स्वीपर द्वारा लगाया गया। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस चौकी कानूनगोपूरा इंचार्ज महेंद्र चौहान व हॉस्पिटल चौकी के अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे के चलते वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
सीएमएस(पुरुष) डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वृद्धा गम्भीर हालत में इलाज के लिए लाई गई थी। जिसका सही इलाज किया गया। हॉस्पिटल स्टॉफ ने इंजेक्शन लगाया। लाइफ सेविंग के इंजेक्शन लगाए गए। स्वीपर द्वारा इंजेक्शन लगाने के आरोप गलत हैं। उन्होंने परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने की बात से भी इनकार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें