पड़ोसी ने महिला की फोटो फेसबुक में डाली, दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सर फाइल फोटो है -मंगलवार को महिला ने घर में रखा तेजाब पिया, हालत

पड़ोसी ने महिला की फोटो फेसबुक में डाली, दी जान

सर फाइल फोटो है -मंगलवार को महिला ने घर में रखा तेजाब पिया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

पड़ोसी का दबाव

-महिला के परिजनों का आरोप,पड़ोसी युवक मोबाइल पर फोन कर बात करने का बनाता था दबाव

लखनऊ,संवाददाता।

बख्शी का तालाब क्षेत्र में पड़ोसी ने महिला की अपने साथ की फोटो फेसबुक में डाली तो महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक दो-तीन दिन से फोन कर महिला से बात करने का दबाव बना रहा था जिससे वह काफी परेशान थी。

परिवार की जानकारी

कोटवा गांव निवासी संदीप कुमार मजदूरी करता है। उसकी शादी सीतापुर के अमौरा गांव निवासी मोहनलाल की बेटी निशा(30) के साथ हुई थी। इनके एक बेटा सत्यम और बेटी पूर्वा है। मृतका के भाई मंजीत ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक जो खुद भी शादीशुदा है, वह निशा से बातचीत करता था। उसने धीरे से बातों-बातों में निशा का मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी युवक निशा को फोन कर परेशान करता था। निशा ने कई बार विरोध किया। युवक ने निशा को धमकी दी कि वह उसकी फोटो फेसबुक में डाल देगा। इधर, आरोपी ने तीन-चार दिन पहले निशा की एक फोटो अपने साथ की फेसबुक में डाल दी थी जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। वहीं आरोपी दो दिन से निशा को लगातार फोन कर बात करने का दबाव बना रहा था। निशा ने मंगलवार को घर पर रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निशा को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। निशा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने तेजाब क्यों पिया?
महिला ने पड़ोसी युवक के उत्पीड़न और फोन पर बात करने के दबाव से परेशान होकर तेजाब पी लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।