बलरामपुर में पुलिस के सामने महिला को बेरहमी से पीटा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

पति समेत छह पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

default image

पति समेत छह पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

घटना के समय मूकदर्शक बने दो पुलिसकर्मी निलंबित

महिला को मारते हुए वीडियो वायरल

रेहरा बाजार-बलरामपुर। हिन्दुस्तान संवाद

पुलिस की मौजूदगी में महिला को उसके पति, जेठ, देवर और तीन भतीजों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के अधीनपुर गांव में गुरुवार दोपहर की है। एसपी ने महिला की पिटाई का वायरल वीडियो को संज्ञान लिया। थाना रेहरा की पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य लोगों की तलाश चल रही है। एसपी ने घटना के समय मौजूद डायल 112 के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

उतरौला सीओ मनोज कुमार के मुताबिक थाना रेहरा बाजार के अधीनपुर निवासी अशोक अपना पुराना मकान अपने भाई को बेचना चाहता था। जबकि उसकी पत्नी सुशीला दूसरे के हाथ मकान बेचने के पक्ष में थी। गुरुवार दोपहर अशोक व सुशीला के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुशीला ने डायल 112 पुलिस की सहायता ली। बातचीत के दौरान अशोक ने सुशीला को डंडे से पीटना शुरू किया। वहां मौजूद अशोक के बड़े भाई बेचू, छोटे भाई संतोष, भतीजे अंकित, सनी व सचिन ने भी सुशीला पर लाठियां बरसाईं। महिला को लात-घूंसे से सरेआम पीटा गया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीण मौके पर दर्शक बने रहे। पुलिस कर्मियों ने सुशीला को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने देखकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। रेहरा बाजार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। रात में दबिश देकर पति, जेठ, देवर और एक भतीजे को गिरफ्तार किया है। दो अन्य भतीजों की तलाश चल रही है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि 112 पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow Newsबलरामपुर में पुलिस के सामने महिला को बेरहमी से पीटा