
पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर पति ने किया ब्लैकमेल! सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी
Lucknow News - महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पति के मोबाइल में दूसरी महिलाओं के आपत्तिजनक कई वीडियो मिले। विरोध किया तो सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।
महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है । पीड़िता ने गौतमपल्ली थाने में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उसका निकाह 29 जून 2019 को महाराजगंज के भिटौली निवासी अब्दुल रहमान से हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक वह भिटौली में रही। फिर पति व परिवार के साथ लखनऊ में कुछ दिनों तक रहे। 10 सितंबर 2023 को पति उसे अपने साथ सऊदी अरब लेकर चला गया। वहां पति के मोबाइल में दूसरी महिलाओं के आपत्तिजनक कई वीडियो मिले।
पति से विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसे 22 फरवरी 2024 को जबरन भारत भेज दिया। महिला ने बताया कि करीब छह माह बाद पति अब्दुल रहमान गांव लौटा। उसे जानकारी हुई कि पति दूसरी शादी की तैयारी में है। इस बात को सुनकर वह ससुराल पहुंची तो पति घर से भाग गया। पीड़िता ने 18 जून 2025 को भिटौली थाने में पति और उसके ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की।
आरोप है कि परिवार के बड़े लोगों ने समझौता करा दिया। कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला। 11 सितंबर 2025 को पति,सास-ससुर और देवर ने मारपीट करते हुए दो लाख रुपये की मांग की। इस दौरान महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता ने गौतमपल्ली थाने में पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




