ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवाल्मीकी समाज के साथ महापौर ने खाई खिचड़ी

वाल्मीकी समाज के साथ महापौर ने खाई खिचड़ी

मकरसंक्राति के पर्व पर पेपर मिल कालोनी स्थित नगर निगम वाल्मीकि कालोनी में महापौर संयुक्ता भटिया ने सुपरवाइजर व कर्मचारियों के परिवार के साथ खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने वाल्मीकी...

वाल्मीकी समाज के साथ महापौर ने खाई खिचड़ी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 14 Jan 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मकरसंक्राति के पर्व पर पेपर मिल कालोनी स्थित नगर निगम वाल्मीकि कालोनी में महापौर संयुक्ता भटिया ने सुपरवाइजर व कर्मचारियों के परिवार के साथ खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने वाल्मीकी पार्क में वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महापौर को अपने बीच पाकर कर्मचारी व उनके परिजन बहुत खुशी व गर्व महसूस किए। यह पहला अवसर था जब कोई महापौर उनके साथ सहभोज में शामिल हुआ। महापौर ने क्षेत्र का दौरा भी किया और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों ने मेडिकल एवं वेतन संबंधी समस्याएं बताई। महापौर ने उनकी सभी समस्यायों का समाधान करने का आश्वासन दिया। वह सफाई सुपरवाइजर मोहित, सफाई निरीक्षक रवि, संविदा कर्मचारी अनिल, दीपक, अमन, सुरेंद्र, अर्जुन आदि के घर भी गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें