ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोमती की आरती कर कोराना से मुक्ति की कामना की

गोमती की आरती कर कोराना से मुक्ति की कामना की

लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर की ओर से मनकामेश्वर घाट उपवन परिसर में मंगलवार को पूर्णिमा...

गोमती की आरती कर कोराना से मुक्ति की कामना की
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 18 Jan 2022 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर की ओर से मनकामेश्वर घाट उपवन परिसर में मंगलवार को पूर्णिमा काल में आदि गंगा मां गोमती की आरती की गई। इस अवसर पर देवी मां शाकम्भरी की जयंती पर विशेष पूजन अनुष्ठान हुआ। साल की पहली पूर्णिमा आरती पर गाय के दूध से तैयार खीर प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मां गोमती, शाकम्भरी देवी मां से कोरोना और शीत लहर पर अंकुश लगाने की प्रार्थना की गई। महंत देव्यागिरि की अगुआई में मां गोमती की आरती हुई। घाट परिसर 1008 दीपों से जगमगा उठा।

वेद मंत्रों, घंटियों व शंखनाद से मनकामेश्वर घाट परिसर गूंज उठा। महंत देव्यागिरि ने बताया कि शाकम्भरी देवी आदिशक्ति जगदम्बा का सौम्य अवतार हैं। उन्हें रक्तदंतिका, छिन्नमस्तिका, भीमा देवी, भ्रामरी और कनक दुर्गा नाम से भी जाना जाता है। नौ देवियों मे शाकम्भरी देवी का स्वरूप सर्वाधिक ममतामयी है। इस दौरान सेवादार जगदीश गुप्ता अग्रहरि, उपमा पाण्डेय, रेखा दुबे, जमुना, सुनील चौहान आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें