ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्यमंत्री ध्वस्त कानून व्यवस्था को अपनी उपलब्धि मानेंगे-कांग्रेस

मुख्यमंत्री ध्वस्त कानून व्यवस्था को अपनी उपलब्धि मानेंगे-कांग्रेस

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्वेतपत्र जारी कर पिछले 15 वर्ष की सरकारों पर आरोपों की बौछार की है। वह शायद भूल गए हैं कि जनता की आकांक्षाओं पर...

मुख्यमंत्री ध्वस्त कानून व्यवस्था को अपनी उपलब्धि मानेंगे-कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 18 Sep 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्वेतपत्र जारी कर पिछले 15 वर्ष की सरकारों पर आरोपों की बौछार की है। वह शायद भूल गए हैं कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा न उतरने के कारण पिछली सरकारों को जनता ने खुद सजा दी है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि दो दिन बाद वह 6 माह की अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। क्या वह प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और इसके बाद फर्रुखाबाद में बच्चों की हत्या को अपनी उपलब्धियों को शामिल करेंगे। क्या वह बताएंगे कि बीते छह महीने में भाजपा सरकार कितने बेरोजगार युवाओं को काम देने में सफल हुई है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ क्या धोखा किया है। श्री त्रिपाठी ने प्रश्न किया है कि दो दिन बाद अपनी सरकार की जिन उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखना चाहते हैं क्या उनमें कहीं भी किसी भी बिन्दु पर उन्होंने सफलता हासिल की है? श्री त्रिपाठी ने कहा कि अगर उन्हें 6 माह की उपलब्धियों पर इतना भरोसा था तो जनता के बीच से चुनाव लड़कर जनप्रतिनिधि बनने के बजाय विधान परिषद का सदस्य क्यों बने? श्री त्रिपाठी ने कहा कि अब जनता मुख्यमंत्री योगी की कथित उपलब्धियों से निराश है और इन उपलब्धियों पर किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें