Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWife Files Case Against Husband for Assault and Death Threats in Lucknow
मुकदमा वापस कराने को पति ने विवाहिता को पीटा

मुकदमा वापस कराने को पति ने विवाहिता को पीटा

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। अनीता ने बताया कि शादी के बाद से पति ने उसे प्रताड़ित किया और हाल ही में जानलेवा हमले का...

Sep 15, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पति पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के थुलेडी गांव की अनीता के मुताबिक उसी के जिले के रामपुर खास निवासी शिव प्रसाद के साथ उसकी शादी हुई। विवाह के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। परेशान होकर वह बच्चों के साथ पीजीआई इलाके के तेलीबाग में रहने लगी। साथ ही वह एक अस्पताल में काम करने लगी। इसके बाद भी उसके पति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उसने पति के खिलाफ गुजारा भत्ता का मुकदमा कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब मुकदमा वापस लेने के लिए पति धमकी दे रहा है। उसने 13 सितंबर को जान से मारने का प्रयास कर हमला किया। जिसमें पीड़िता को गंभीर चोट आई हैं।