Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWife Accuses Husband and Father-in-law of Abuse and Infidelity in Lucknow
पति और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप

पति और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप

संक्षेप:

Lucknow News - विवाहिता बोली-पति शराब पीकर पीटता है ससुर तौलिया बांध कमरे में आ जाता है लखनऊ,

Nov 23, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

विवाहिता बोली-पति शराब पीकर पीटता है ससुर तौलिया बांध कमरे में आ जाता है लखनऊ, संवाददाता। कैंट इलाके की एक विवाहिता ने पशु पालन विभाग में तैनात पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी है कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं और वह तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी देता है। विरोध करने पर उसे मारने की कोशिश करता है। वह अपने पिता को कांग्रेस नेता व अधिवक्ता बताकर विवाहिता को प्रताड़ित करता है। विवाहिता ने ससुर पर गैर औरत को घर में रखने और अनायास ही तौलिया बांध उसके कमरे में घुसने का आरोप लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कैंट क्षेत्र की एक विवाहिता के मुताबिक 2019 में उसकी शादी पशु पालन विभाग में तैनात भरत सिंह से हुई थी। ससुराल में सिर्फ उसका पति व ससुर हैं। सास की मृत्यु हो चुकी है। ननद दुबई में है। आरोप है कि उसका पति देर रात शराब पीकर आता है और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारता पीटता है। पति धमकाता है कि उसके पिता कांग्रेस नेता और अधिवक्ता हैं। वह ऐसे ही प्रताड़ित करेगा। उसके मोबाइल में भी पीड़िता ने कई महिलाओं के साथ उसके अश्लील फोटो, वीडियो देखे हैं। पीड़िता के मुताबिक उसका ससुर घर में एक विवाहिता महिला को लाकर रखता है। इसकी शिकायत उसने पति से की तो वह भी पिता की तरफदारी करने लगा। आरोप है कि उसका ससुर अनायास ही तौलिया बांध कर उसके कमरे में आ जाता है। ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देते हैं, जबकि उसके पिता ने 25 लाख रुपये खर्च कर शादी और एक प्लाट भी खरीद दिया। पीड़िता ने पति पर लाखों रुपये नकद भी हड़पने का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने कैंट थाने में पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।