लखनऊ 4: मकान मालिक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया

Jan 09, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - अश्लील वीडियो, फोटो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैक मेल लखनऊ। संवाददाता

लखनऊ 4: मकान मालिक ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया

अश्लील वीडियो, फोटो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैक मेल लखनऊ। संवाददाता पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला से उसके मकान मालिक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो फोटो बनाए और वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूले । पीड़िता ने पीजीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने डीसीपी साउथ को नामजद तहरीर दी। अब डीसीपी साउथ के आदेश पर पीजीआई कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। निगोहां इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की चार साल पहले मौत हो गई थी।

आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले दो वर्षों से अपनी मां और पांच साल की बेटी के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए पर रहकर घरों में काम करती थी। करीब दो महीने पहले महिला ने ईश्वरी खेड़ा स्थित पाल डेयरी के मालिक अंकित पाल के मकान में किराए पर कमरा लिया और वहीं रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि बीते 11 दिसंबर को अंकित पाल के भाई का तिलक समारोह था। उसे भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। वहां से वह रात करीब नौ बजे अपने कमरे में लौट आई थी। कुछ देर बाद आरोपी अंकित पाल एक महिला के साथ उसके कमरे में काफी, और खाना लेकर आया। पीड़िता के अनुसार, जैसे ही उसने कॉफी पी और खाना खाया, वह अचेत हो गई। आरोप है कि अचेत अवस्था में ही अंकित पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए। घटना के बाद, आरोपी अंकित पाल ने पीड़िता को उसकी तस्वीरें और वीडियो दिखाई और वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी के बल पर वह लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। और पैसे भी वसूलता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;