ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर लखनऊ में जगह- जगह स्वागत हुआ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर लखनऊ में जगह- जगह स्वागत हुआ

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राजधानी में प्रथम आगमन पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट मेट्रो...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर लखनऊ में जगह- जगह स्वागत हुआ
निज संवाददाता, लखनऊ। Fri, 19 Jul 2019 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद राजधानी में प्रथम आगमन पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट मेट्रो स्टेशन, 32वीं पीएसी, पुरानी चुंगी, कृष्णानगर, बारा बिरवा, अवध चौराहा, वीआईपी रोड, पुरानी जेल रोड पर भाजपाइयों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़े और और फूलों से स्वागत किया। मोदी, योगी और स्वतंत्र देव सिंह के जोरदार नारे लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के चलते दोपहर एक 12 बजे से कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के विलंब की वजह से भाजपाइयों को काफी इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन उनका जोश देखने लायक था। इसी दौरान करीब साढ़े चार बजे जबरदस्त बारिश में भी भाजपाई स्वागत में डटे रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें