ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदिन में धूप ने झुलसाया, शाम को बदली छाई

दिन में धूप ने झुलसाया, शाम को बदली छाई

धूप में तेजी इतनी कि कुछ मिनट बाहर रहने पर हलक सूखने लग जा रहा था। जरूरी कार्य से बाहर निकले दो पहिया सवार को धूप ने झुलसा दिया। सोमवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार निकल गया। वहीं, ज्यादातर...

दिन में धूप ने झुलसाया, शाम को बदली छाई
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 16 Apr 2018 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

धूप में तेजी इतनी कि कुछ मिनट बाहर रहने पर हलक सूखने लग जा रहा था। जरूरी कार्य से बाहर निकले दो पहिया सवार को धूप ने झुलसा दिया। सोमवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार निकल गया। वहीं, ज्यादातर स्मार्ट फोन पर अपडेट देने वाली ‘एक्यूवैदर के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

शाम को अचानक बदली छाने से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन तब तक सड़कें और मकान धूप से तपने लगे थे। नतीजतन गर्म हवाएं सूरज ढलने के बाद भी चलती रहीं। मौसम में शाम को हुए बदलाव ने कोई खास राहत नहीं दी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा। केन्द्रीय मौसम विभाग के अनुसार एक नया दबाव का क्षेत्र जरूर बन रहा है लेकिन फिलहाल इसका असर लखनऊ या आसपास के जिलों में पड़ने वाला नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें