लखनऊ में बादलों की आवाजाही से दिन में बढ़ी गलन, कोहरे का अलर्ट

लखनऊ में बादलों की आवाजाही से दिन में बढ़ी गलन, कोहरे का अलर्ट

संक्षेप:

Lucknow News - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही के कारण धूप पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिन में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सर्दी की तीव्रता भी बनी रहेगी। गुरुवार को हल्का कोहरा और धूप का खेल जारी रहा।

Dec 11, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुरू हुई बादलों की आवाजाही ने धूप पर पहरा रखा। नतीजतन गुरुवार को बादलों की ओट से निकली धूप पर गलन वाली हवा भारी पड़ रही थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह शाम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शहर के बाहरी इलाकों में असर ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख पुरवा हो सकता है। पुरवा हवा में नमी होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है, गलन से भी थोड़ी राहत मिलती है। ऐसे में आने वाले दो तीन दिन में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बावजूद इसके सर्दी शहर को अब तक इतना जकड़ चुकी है कि यह राहत भी मामूली साबित हो सकती है। वहीं, गुरुवार को सुबह हल्का कोहरे की परत के पीछे धूप काफी देर छिपी रही। इसके बाद सूर्य के स्पष्ट दर्शन हुए लेकिन हल्की धुंध आमसान पर फिर भी छाई थी। यह स्थिति सूर्यास्त तक बनी रही। देर शाम शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी बढ़ने से कोहरा छाने की संभावना बढ़ गई है, खासतौर पर तराई इलाकों में। आज कुछ जिलों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई थी। शुक्रवार को हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना लखनऊ समेत कुछ जिलों में है। वहीं, आज दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।