ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचंद घंटों में बदल रहा मौसम का अंदाज

चंद घंटों में बदल रहा मौसम का अंदाज

सामान्य से कभी तीन डिग्री ज्यादा तो कभी नौ डिग्री सेल्सियस कम। कभी रात का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस तो कभी 13.5 डिग्री सेल्सियस...। कभी अगले पांच दिन...

चंद घंटों में बदल रहा मौसम का अंदाज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 28 Jan 2022 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सामान्य से कभी तीन डिग्री ज्यादा तो कभी नौ डिग्री सेल्सियस कम। कभी रात का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस तो कभी 13.5 डिग्री सेल्सियस...। कभी अगले पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना जतायी जाती है तो वह खराब हो जाता है। जब कहा ज्यादा है ठण्ड बढ़ेगी तो चटख धूप निकल आती है। मौसम के उतार-चढ़ाव पर तो मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। पिछले एक सप्ताह में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव रहा। वह घंटे दर घंटे रंग बदलता रहा। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर कहा है कि अगले पांच दिन सुबह धुंध रहेगी।

दिन भर खिली रही धूप

शुक्रवार को सुबह धुंध के बाद धूप खिली। पर ठण्डी हवाओं के चलने से ठण्ड बनी रही। दोपहर बाद जब पारा 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा तो ठण्ड से राहत मिली। शाम को फिर हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं दिन का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को दिन में खासी ठण्ड थी। तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा पांच डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा रहा।

मौसम साफ रहेगा

लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दो फरवरी तक मौसम ठीक रहेगा। हां तीन फरवरी को मौसम विगड़ने की संभावना है। दो फरवरी तक सुबह धुंध रहेगी। पर दिन में धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं दिन का तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। एक-दो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहे हैं। इससे तीन फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है। सुबह से बदली छायी रहेगी। बरसात की भी संभावना है।

पिछले एक सप्ताह में पारे का उतार चढ़ाव

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

27 जनवरी 5.7 16.4

26 जनवरी 15.1 7.6

25 जनवरी 8.9 19.6

24 जनवरी 13.5 17.5

23 जनवरी 11.2 17.5

22 जनवरी 9.3 14.8

21 जनवरी 9.5 21.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मौसम :

न्यूनतम तापमान - 6.6 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 21.2 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय- 5.42 बजे

सूर्यास्त- 5.45 बजे

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें