बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

Apr 07, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मौसम की बेरुखी और लगातार बारिश ने लखनऊ के किसानों का सुख-चैन छीन लिया है। गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम ठप हो गया है। तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। अगर बारिश जारी रही, तो गेहूं और अन्य फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

मौसम की बेरुखी ने छीना किसानों का सुख चैन गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम फिर हुआ ठपलखनऊ, हिन्दुस्तान टीम।बीते एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी और रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों का सुख-चैन छीन लिया है। मंगलवार शाम बारिश से साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई, जबकि खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई। बारिश के कारण कटाई और मड़ाई का काम फिर से ठप हो गया। गेहूं व सरसों के साथ आलू, सब्जियां, चना व मटर जैसी दलहनी फसलों को भी नुकसान की आशंका बन गई है।

तेज हवाओं से आम को भी नुकसान पहुंच रहा है।समेसी के किसान रामकुमार ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में थ्रेसरिंग के लिए पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। तमाम खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लोट गई है। अगर बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। सरोजनीनगर के लतीफनगर के किसान रामपाल रावत ने बताया कि मौसम का मिजाज देखकर डर लग रहा है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे।बंथरा के रामचौर निवासी किसान सुनील कुमार रावत ने बताया कि कभी धूप तो कभी बादल, इसी में गेहूं की कटाई कर रहे थे, लेकिन अचानक बारिश ने कटाई का काम भी रोक दिया। उन्होंने बताया कि कंबाइन से कटाई भी महंगी हो गई है। मलिहाबाद में भी देर शाम चली तेज हवाओं और बारिश से गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य लगभग थम गया है। ज्यादातर खेतों मे गेहूं की फसल पककर खडी है, वहीं जो किसान अपने खेतों का गेहूं काट चुके हैं वह तिरपाल व पन्नी के नीचे ढक का उसे बचाने में जुटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।