ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआसमान में धुंध, हवा में गर्मी

आसमान में धुंध, हवा में गर्मी

बादल हैं तो बरसते क्यों नहीं, धुंध है तो छंट क्यों नहीं रही। राजधानीवासियों के बीच मौसम का अजब-गजब रुख चर्चा का केन्द्र रहा। दूर देखने पर धूल भरी आंधी का गुमान हो रहा था। शाम तक यह धुंध नहीं छंटी।...

आसमान में धुंध, हवा में गर्मी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 14 Jun 2018 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बादल हैं तो बरसते क्यों नहीं, धुंध है तो छंट क्यों नहीं रही। राजधानीवासियों के बीच मौसम का अजब-गजब रुख चर्चा का केन्द्र रहा। दूर देखने पर धूल भरी आंधी का गुमान हो रहा था। शाम तक यह धुंध नहीं छंटी। दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन यह धुंध और रह सकती है।

बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे लखनऊ के लोगों को प्री मानसून बारिश भी नसीब नहीं हुई। ऊपर से गर्मी ने बेहाल कर रखा है। जून के मध्य में जब पुरवइया का जोर रहता है गर्म हवाएं चल रही हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन आसमान में छाई धुंध नहीं छंटी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार राजस्थान से आ रही हवाएं अपने साथ धूल के महीनकण लेकर आई हैं। इसी वजह से आसमान में धुंध छाई है। एक दो दिन में इन हवाओं का असर कमजोर पड़ने के साथ ही धुंध भी छंट जाएगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना कम है।

सूर्योदय 05:12

सूर्यास्त 19:01

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें