सुबह- शाम के साथ दिन में भी बढ़ने लगा ठंड का असर
लखनऊ। निज संवाददातासुबह- शाम के साथ अब दिन में भी ठंड का असर गहराने लगा है। बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही है। पारे में लगातार गिरावट जारी है। दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ।...
लखनऊ। निज संवाददातासुबह- शाम के साथ अब दिन में भी ठंड का असर गहराने लगा है। बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही है। पारे में लगातार गिरावट जारी है। दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को पारा गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पारे में और गिरावट के साथ सात डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। रात में बढ़ गई है गलनरात में गलन बढ़ गई है। शाम होते ही मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा दे रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन कर ही निकल रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि रात में ठंड का असर और बढ़ेगा। सुबह- शाम आसमान में धुंध छायी रहेगी। तेजी से गिर रहा तापमानबीते कुछ दिनों से तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8.0 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।