ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुबह राहत दिन में उमस ने किया परेशान

सुबह राहत दिन में उमस ने किया परेशान

बादलों की आवाजाही और बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। लोगों का पसीना निकलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बादलों की आवाजाही के आसार जताए...

सुबह राहत दिन में उमस ने किया परेशान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Jul 2017 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बादलों की आवाजाही और बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। लोगों का पसीना निकलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बादलों की आवाजाही के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि झमाझम बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। दिन की शुरुआत राहत भरी रही। सुबह आसमान में बदली छायी रही। हल्की बारिश भी हुई। दोपहर में मौसम बदला अचानक धूप निकल आई। धूप निकलने के साथ गर्मी का असर और बढ़ गया। हल्की बारिश के बाद धूप निकलने के बाद उमस भी बढ़ गई। गर्मी से लोग परेशान हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें