Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWater Tank Leakage Issue Addressed in Janakipuram Extension by Water Supply Department
जानकीपुरम में जलकल ने टंकियों की जांच कराई, स्थायी मरम्मत होगी

जानकीपुरम में जलकल ने टंकियों की जांच कराई, स्थायी मरम्मत होगी

संक्षेप:

Lucknow News - जानकीपुरम विस्तार में पानी की टंकियों से हो रही लीकेज और जलभराव की समस्या को हल करने के लिए जलकल विभाग ने कदम उठाया। विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने टंकियों का निरीक्षण किया और तुरंत मरम्मत की। विभाग ने अस्थायी सुधार के बजाय स्थायी समाधान का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया है।

Jan 08, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

जानकीपुरम विस्तार में लंबे समय से टपक रही पानी की टंकियों और उससे पार्कों में पैदा हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर आखिरकार जलकल विभाग ने ठोस पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को जलकल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकियों का गहन निरीक्षण किया और नीचे लगे वॉल्व समेत अन्य स्थानों पर हो रही लीकेज को तत्काल दुरुस्त कराया। पिछले सप्ताह आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जानकीपुरम क्षेत्र की टपकती पानी की टंकियों और पार्कों में हो रहे जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को शासन और जलकल विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद पहले प्रारंभिक टीम और अब विशेषज्ञ इंजीनियरों को मौके पर भेजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई टंकियों के निचले हिस्से में लगे वॉल्व और पाइप लाइनों से लगातार पानी रिस रहा था। इससे आसपास के पार्कों और खुली जगहों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। इंजीनियरों ने मौके पर ही इन वाल्वों की मरम्मत कराई, जिससे तत्काल पानी के रिसाव में कमी आई है। जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्थायी सुधार से काम नहीं चलेगा। टपक रही पानी की टंकियों की पूरी मरम्मत के लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव के स्वीकृत होते ही टंकियों की व्यापक मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। तीन जोनों की टंकियों का किया गया निरीक्षण विशेषज्ञ टीम ने जोन-8, जोन-5 और जोन-3 में सभी लीकेज टंकियों का निरीक्षण किया। खासतौर पर जानकीपुरम विस्तार के जोन-3, जोन-5 और जोन-8 की टंकियों में लीकेज की पुष्टि हुई, जिस पर प्राथमिकता से काम शुरू किया गया। जोन-3 के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की। कहा कि टंकियों में लीकेज मिला है। नीचे कई जगहों से हो रही लीकेज को दुरुस्त कराया गया है। टंकियों की स्थायी मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।