बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में 30 दिन में काम पूरे न हुए तो एफआईआर: स्वतंत्रदेव

Feb 09, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -जल जीवन मिशन के कामों को लेकर बुंदेलखंड के विधायक नेजलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के भ

बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में 30 दिन में काम पूरे न हुए तो एफआईआर: स्वतंत्रदेव

-जलशक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक, कंपनियों जेल भेजने व टर्मिनेशन की दी चेतावनी -बीजीसीसी व एलएंडटी के कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी -पाइपलाइन बिछाने में क्षतिग्रस्त 97 फीसदी सड़कें ठीक होने का दावा लखनऊ, विशेष संवाददाता। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के भीतर जलापूर्ति का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विन्ध्य, बुंदेलखंड के जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने परियोजना में काम कर रही कंपनियों को अल्टीमेटम दिया कि 30 दिन के भीतर काम पूरा न होने पर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर और टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाएगी।

विन्ध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही बीजीसीसी और एलएंडटी के काम पर मंत्री ने नाराजगी जताई। जलशक्ति मंत्री ने सोमवार को बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र के कामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो कंपनी के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र की सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें 4-5 योजनाओं को छोड़कर सभी योजनाओं का कार्य 100 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जनप्रतिनिधियों से संवाद कर दें पूरी जानकारी उन्होंने बताया कि करीब तीन फीसदी गांवों में पाइपलाइन डैमेज या अन्य कारणों से नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है। उसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों के अधिशासी अभियंता और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जनप्रतिनिधियों को हर स्थिति से अवगत कराएं। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जलापूर्ति से जुड़ी हर जानकारी देगा जल सारथी ऐप जलशक्ति मंत्री ने जल सारथी ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े हर गांव के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ग्रामीणों को गांव में जलापूर्ति की स्थिति, परियोजना पर हुए खर्च, निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की पूरी जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों के नाम-नंबर उपलब्ध रहेंगे। इस ऐप से लोग जलापूर्ति संबंधी शिकायत भी कर सकेंगे। शिकायत निवारण के लिए उठे कदमों की भी उन्हें जानकारी मिल सकेगी। ये ऐप एनरॉयड और एप्पल पर उपलब्ध होगा। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि हर हाल में मार्च तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगभग 9772 किलोमीटर सड़क को काटने की जरूरत पड़ी, जिसमें 9,435 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर बरसात या जलभराव के कारण सड़के दोबारा धंस गई हैं। वहां अभियान चलाकर सड़कों को ठीक कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।