Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWater Supply and Sewer Issues Addressed by Lucknow s Jal Kal Department Campaign
शहर में 35 जगह पाइपलाइन की मरम्मत की गई

शहर में 35 जगह पाइपलाइन की मरम्मत की गई

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो जलकल ने सीवर और पानी की समस्या दूर करने के लिए अभियान चलाया पाइप

Jan 10, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

फोटो जलकल ने सीवर और पानी की समस्या दूर करने के लिए अभियान चलाया पाइप लाइन लीकेज, नाली-सीवर के पास से कनेक्शन हटाया गया लखनऊ प्रमुख संवाददाता नगर निगम के जलकल विभाग ने शहर भर में कई जगहों से आ रही सीवर और पानी की समस्या दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग जोनों में कुल 35 प्रमुख स्थलों पर सुधार हुआ। मडियांव (जोन-3) में नाले के पास एक साथ 4 पाइपलाइनों की मरम्मत की गई। करीब 11 स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के साथ टंकी की सफाई की गई। जलकल विभाग की टीमों ने विभिन्न जोनों में लीकेज, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, चोक सीवर लाइन, ओवरफ्लो टंकियों एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को चिह्नित कर समस्या दूर की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जोन–1 से लेकर जोन–8 तक कई प्रमुख क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किए गए। जोन–1 में योजना भवन के पास, कंधारी बाजार लालबाग, वजीरगंज, मौलवीगंज, हरी नगर जैसे इलाकों में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत और वाशिंग की गई। वहीं जोन–2 में बड़ा इमामबाड़ा क्षेत्र, राजाजीपुरम सी-ब्लाक, गुलमोहर कॉलोनी, गढ़ी कनौरा, श्रम विहार में लीकेज सुधार और करेहटा टंकी सफाई जैसे कार्य कराए गए। जोन–3 में जानकीपुरम विस्तार, ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र सेक्टर–2 एवं ओएचटी सेक्टर–8, मडियांव गांव में नाले के पास से 4 पाइपलाइन मरम्मत कि गईं, जानकीपुरम सेक्टर-3, त्रिवेणी नगर, रहीम नगर जैसे क्षेत्रों में पाइपलाइन मरम्मत के साथ-साथ नई लाइन बिछाने और टंकी सफाई का कार्य भी किया गया। जोन–4 में विराज खंड-1, विकल्प खंड-3, विनीत खंड-3 और काल्विन कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में लीकेज सुधार एवं कनेक्शन दुरुस्त किए गए। जोन–5 और 6 में भी भोला खंड, दुर्गापुरी, आशियाना नगर, विक्रम नगर, साजन मैरिज हॉल और साबिक निवास क्षेत्रों में पाइपलाइन मरम्मत, नई पाइपलाइन डालने और चोक लाइन खोलने जैसे कार्य पूरे किए। वहीं जोन–7 में सेक्टर–17, सेक्टर-9 इन्दिरा नगर और विकास भवन के आसपास सीवर एवं पानी की पाइपलान से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। जोन–8 में रेल नगर आशियाना और हिन्द नगर क्षेत्र में लीकेज मरम्मत एवं स्टैंड पोस्ट लगाने जैसे आवश्यक कार्य किए गए। जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने कहा कि पाइपलाइन लीकेज एवं सीवर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जलकल विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज या सीवर समस्या की सूचना देने के लिए नागरिक निम्न कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8177054100 8177054003 8177054010