पानी को तरसे यात्री! मुंबई और पटना जाने वाली ट्रेनों में पीने का पानी नहीं
Lucknow News - लखनऊ से चलने वाली और लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में पानी की कमी हो रही है। यात्री एस-4 और एस-6 बोगियों में पानी न होने की शिकायत कर रहे हैं। तेजस ट्रेन के यात्रियों ने शौचालयों में गंदगी और पानी की कमी पर नाराजगी जताई। रेलवे ने समस्या के समाधान के लिए शिकायतें प्राप्त की हैं।

लखनऊ से चलने वाली और लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेनों में पानी की किल्लत हो रही है। परेशान यात्री रेलवे के एक्स पर शिकायतें कर रहे हैं। गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस के यात्री आलोक तिवारी ने पोस्ट किया कि वह एस-4 बोगी में यात्रा कर रहे हैं। बोगी में पानी ही नहीं है। कोटा-पटना एक्सप्रेस के यात्री नीतेश श्रीवास्तव ने एस-6 बोगी में पानी नहीं आने की बात उठाई है। लखनऊ से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन तेजस की बोगी सी-6 में यात्रा कर रहे राव नामक यात्री ने बोगी के पाश्चात्य शैली के शौचालय में गंदगी और पानी न आने पर नाराजगी जताई।
वहीं गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-4 में यात्रा कर रहे विवेक उपाध्याय ने लीकेज की फोटो रेलवे के एक्स पर डाल कर इसे सही कराने का अनुरोध रेलवे से किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


