ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसिविल डिफेंस के वार्डनों ने किया रक्तदान

सिविल डिफेंस के वार्डनों ने किया रक्तदान

लखनऊ। संवाददाता नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की

सिविल डिफेंस के वार्डनों ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 07 Dec 2022 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की ओर से छतर मंजिल स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब डेढ़ दर्जन वार्डेन ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिवीजनल वार्डन सुनील शुक्ला, सेक्टर वार्डनों में रामगोपाल सिंह, पंकज, जितेंद्र, मोहम्मद यासीन,अनवर, डॉ विष्णु मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे। इस मौके पर चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने रक्तदान करने वाले वार्डेनों को सम्मानित किए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डेनों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना आम नागरिकों और प्रशासन का सहयोग किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा किए गए रक्तदान से चार लोगो जान बचाई जा सकती है। यह शिविर लोहिया अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें