Ward Boy Assaulted by Attendants in Lucknow Hospital Over Access Dispute सिविल की ओपीडी में वार्ड ब्वॉय को पीटा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWard Boy Assaulted by Attendants in Lucknow Hospital Over Access Dispute

सिविल की ओपीडी में वार्ड ब्वॉय को पीटा

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। सिविल की ओपीडी में तैनात वार्ड ब्वॉय अर्जुन सिंह (23) को कुछ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 18 Sep 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
सिविल की ओपीडी में वार्ड ब्वॉय को पीटा

लखनऊ, संवाददाता। सिविल की ओपीडी में तैनात वार्ड ब्वॉय अर्जुन सिंह (23) को कुछ तीमारदारों ने लात, घूसों से पीटा। छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं। तीमारदार अपने मरीज को जल्द दिखाने की बात पर वार्ड ब्वॉय से भिड़े थे। अस्पताल प्रशासन ने वार्ड ब्वॉय का मेडिकल कराकर हजरतगंज पुलिस को तहरीर दी है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामला ओपीडी कमरा नंबर 24 का है। बुधवार दोपहर को 12 बजे कुछ युवक अपने मरीज को दिखाने के लिए कमरा नंबर 24 में फिजिशियन डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव को दिखाने के लिए पहुंचे। कमरे के बाहर वार्ड ब्वॉय अर्जुन सिंह ड्यूटी पर तैनात था।

कमरे के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच युवक अपने मरीज को लेकर अंदर जाने लगे तो अर्जुन ने उन्हें रोक लिया। सिर्फ मरीज को अंदर भेज दिया। ज्यादा संख्या में तीमारदारों को अंदर नहीं जाने दिया। इसी बात पर वह युवक तीमारदार भड़क गए। उन लोगों ने अर्जुन से कहासुनी शुरू कर दी। तीखी बहस के बीच डॉ. श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारी भी आ गए। उस समय तीमारदार वहां से चले गए। बाद में लौटकर आए और पीटा करीब 20 से 25 मिनट बाद वही तीमारदार कुछ अन्य युवकों को साथ वहां पहुंचे। ओपीडी के कमरे के बाहर अर्जुन को देखते ही सभी उस पर झपट पड़े। सभी ने थप्पड़ मारते हुए पकड़कर उसे फर्श पर गिरा दिया। फर्श पर गिराकर लात, घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुन घटना होते देख अन्य कर्मचारी, डॉक्टर आदि भी बाहर गए। बीच बचाव कर तुरंत ही उन आरोपित युवकों के चंगुल से वार्ड ब्वॉय अर्जुन को छुड़ाया। कुछ तीमारदार अपने मरीज को दिखाने पहुंचे थे। बिना लाइन के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि उनके मरीज को वार्ड ब्वॉय ने भीड़ के बीच अंदर भेजकर इलाज कराया था। बाद में युवकों ने आकर वार्ड ब्वॉय को बुरी तरह पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैमरे में कैद है। डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सीएमएस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।