ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊघर बना रहे राजगीर पर दीवार गिरी, हालत गंभीर

घर बना रहे राजगीर पर दीवार गिरी, हालत गंभीर

थाने के रामपुर टिकरा गांव में घर बना रहे एक राजगीर के ऊपर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई l चीख-पुकार पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया...

घर बना रहे राजगीर पर दीवार गिरी, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान संवाद,शिवगढ़ (रायबरेली)। Wed, 09 Oct 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

थाने के रामपुर टिकरा गांव में घर बना रहे एक राजगीर के ऊपर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई l चीख-पुकार पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
जानकारी के मुताबिक पूरे गुलाब सिंह मजरे रामपुर टिकरा के राम चरण पुत्र भूलन (उम्र 40) रामपुर टिकरा में उमाकांत का घर बना रहे थे। रामचरण पेशे से राजगीर हैं l अचानक बगल की एक कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। लोगों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया l राजगीर की हालत गंभीर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें