Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWalkathon in Lucknow Promotes Clean Air Awareness on International Day of Clean Air
स्वच्छ वायु संदेश के साथ दौड़े डॉक्टर

स्वच्छ वायु संदेश के साथ दौड़े डॉक्टर

संक्षेप:

Lucknow News - वॉकाथन लखनऊ, संवाददाता। इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज के अवसर

Sep 07, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

वॉकाथन लखनऊ, संवाददाता। इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज के अवसर पर केजीएमयू में डॉक्टरों, छात्रों और अन्य ने स्वच्छ वायु स्वच्छ आयु के लिए दौड़ लगाई। यहां आयोजित वॉकाथन पर केजीएमयू श्वसन रोग विभाग के प्रमुख डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि वायु प्रदूषण न केवल फेफड़ों को प्रभावित करता है, बल्कि यह असमय बुढ़ापे (प्रिमेच्योर एजिंग) और गंभीर बीमारियों जैसे कि सीओपीडी, फेफड़ों का कैंसर, निमोनिया, टीबी, हृदय की बीमारी एवं मस्तिष्क संबंधी विकारों को भी बढ़ा रहा है। केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग ने लंग केयर फाउंडेशन तथा डीएफसीए के सहयोग से वॉकाथन का आयोजन परिसर में किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, नवीन पांडेय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. प्रकृति मिश्रा, देवयानी गुप्ता, प्रीति कांत, सुर्याति आदि रहे। डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि वॉकाथॉन का उद्देश्य जनता को यह समझाना था कि प्रदूषक तत्व जैसे पीएम 2.5, पीएम 10, नाइट्रोजन ऑक्साइड और ओजोन श्वसन रोगों के साथ-साथ त्वचा की समय से पहले झुर्रियां, स्मरण शक्ति में कमी, और जीवन प्रत्याशा को घटाने जैसे प्रभाव भी डालते हैं।