ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभविष्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 3476 बूथों पर लगेंगे वीवी पैट

भविष्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 3476 बूथों पर लगेंगे वीवी पैट

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार भविष्य में होने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में हर बूथ पर वीवी पैट मशीन (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) लगाई जाएंगी। इसे देखते हुए अब किसी भी बूथ पर 1400 से अधिक...

भविष्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 3476 बूथों पर लगेंगे वीवी पैट
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 16 Oct 2017 08:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार भविष्य में होने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में हर बूथ पर वीवी पैट मशीन (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) लगाई जाएंगी। इसे देखते हुए अब किसी भी बूथ पर 1400 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। इसी क्रम में राजधानी की सभी नौ विधानसभा सीटों पर वीवी पैट के आंकलन के लिए बूथों को विभाजित करने का काम अंतिम चरण में है। सत्यापन के बाद करीब 107 बूथ ऐसे निकले हैं जिस पर 1400 से अधिक मतदाता सामने आए हैं। इसके बाद राजधानी की विधानसभाओं में करीब छह मतदान केन्द्रों और 107 बूथों में इजाफा हो गया है। भविष्य में होने वाले चुनाव में 3467 बूथ के जरिए वोटर मदातान करेंगे।

1446 मतदान केन्द्रों के 3467 बूथों पर पड़ेंगे वोट

इस संबंध में रविवार को विधान सभा क्षेत्रों के बूथों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए एक बैठक हुई। एडीएम (एफआर) शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 107 बूथों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के क्रम में सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपनी विधानसभाओं का भौतिक सत्यापन किया है। मौजूदा समय में नौ विधानसभाओं में 1440 मतदान केन्द्र और 3360 बूथ (मतदान स्थल) हैं। जो अब बढ़कर 1446 मतदान केन्द्र और 3467 बूथ हो जाएंगे। जबकि बीकेटी में दो और कैण्टोमेन्ट में दो मतदान स्थल जर्जर भवन होने के कारण बदले गए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े बूथ

168- मलिहाबाद - 13

169- बीकेटी - 19

170- सरोजनीनगर - 20

171-लखनऊ पश्चिम - 09

172- लखनऊ उत्तर - 13

173- लखनऊ पूर्व - 09

174-लखनऊ मध्य - 10

175- कैण्टोमेन्ट - 07

176- मोहनलालगंज - 07

25 अक्तूबर को आयोग भेज दी जाएगी सूची

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि 23 अक्तूबर को मतदान स्थलों के प्रस्ताव को अन्तिम रूप देकर वोटर लिस्ट 24 को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध हो जाएगी। 25 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा कर दी जाएगी। बैठक में भाजपा महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, जिला सचिव व प्रभारी समाजवादी पार्टी टीसी सिंह, उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस केके शुक्ला, जिला मंत्री माकपा मोहम्मद खालिक सहित विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें