एसआईआर: बूथों पर नाम जोड़ने के लिए आए 8460 फार्म
Lucknow News - - 1662 लोगों ने नाम या पते में संशोधन के लिए फार्म 8 भरे, 83 एसआईआर: बूथों पर नाम जोड़ने के लिए आए 8460 फार्म

जिले के 9 विधान सभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर रविवार को विशेष अभियान के तहत बीएलओ बैठे। एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद इस माह की 6 तारीख को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नाम जुड़वाने, संशोधन और हटवाने के लिए फार्म भरे। एसआईआर के तहत 12.87 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आज विशेष अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ ने ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। उद्देश्य था कि यदि किसी को आपत्ति हो या नाम उनकी गलती से कट गया है तो आवेदन कर सकते हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के अनुसार इस दौरान कुल 84460 आवेदन नए सिरे से फार्म 6 भरने यानी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आए। इसके अलावा 1662 लोगों ने नाम या पते में संशोधन के लिए फार्म 8 भरे। वहीं, 83 लोगों ने नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भर कर दिया। रविवार के विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्येक बूथ पर सपा, भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट भी मौजूद रहे। अभी भी नए एवं पुराने मतदाता फार्म जमा करने आ रहे ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर-उत्तर विधान सभा के त्रिवेणीनगर स्थित ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज में बने पोलिंग स्टेशन का 70 फीसदी लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची में है। 30 फीसदी मतदाताओं ने बीएलओ से सपंर्क नहीं किया और न ही फार्म जमा किए हैं। इस पोलिंग स्टेशन पर सात बूथ हैं। इन बूथों पर इलाके के करीब आठ हजार मतदाता हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के बीएलए क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रविवार को कई नए युवा एवं बुजुर्ग मतदाता फार्म भरकर जमा किये। कई लोगों का नाम हटने की शिकायत भी दर्ज करायी। भरा था गणना प्रपत्र लेकिन कट गया नाम खदरा के मदेयगंज स्थित अलमाईटी माण्टेसरी में बने पोलिंग स्टेशन पर 30 फीसदी से ज्यादा नाम कट चुके हैं। खदरा निवासी असलम ने बताया कि गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दिया था, लेकिन ऑनलाइन ड्राफ्ट मतदाता सूच में नाम कट गया, जबकि वर्ष 2003 की सूची में नाम दर्ज है। ऐसे में कई क्षेत्रीय लोग स्कूल में आकर बीएलओ से शिकायत दर्ज करा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि दो बार फार्म भर कर दिया। फिर भी ऑनलाइन नाम दिख नहीं रहा है। इस पोलिंग स्टेशन पर आधा दर्जन बीएलओ एसआईआर के काम में लगे थे। बीएलओ का कहना कि मोहल्ले वार घर-घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र के फार्म दिये गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



