माथापच्ची के बाद मिले दो मतदाता
Lucknow News - लखनऊ के फैजुल्लागंज में मतदान केंद्र पर अधिकांश मतदाताओं के नाम कटने से हड़कंप मच गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उनकी टीम ने मामले की जांच की। कुल 1310 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन केवल 849 ही रह गए। दो मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने के लिए फार्म 6 भरा जा रहा है।

लखनऊ प्रमुख संवाददाता फैजुल्लागंज के एक बूथ पर ज्यादातर मतदाताओं के नाम कटने से हड़कम्प मच गया है। 30 तारीख को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा वहां पहुंचे। उसके बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अगले दिन पहुंचे। साल के पहले दिन भी जिला निर्वाचन की टीम गली-गली घूम कर यह पड़ताल करती रही कि किसी का नाम गलती से तो नहीं कट गया है। बड़ी माथापच्ची के बाद दो मतदाताओं के नाम मिले हैं। अब इनसे फार्म 6 भरवाया जा रहा है। एसआईआर में सबसे ज्यादा वोट फैजुल्लागंज में कटे हैं। बूथ संख्या 308 पर कुल 1310 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 849 मतदाता ही रह गए हैं।
ऐसे में जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामला तूल पकड़ा तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीम के साथ बूथ पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अगले दिन भी चुनाव आयोग की टीम बूथ पर डटी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम तक दो मतदाता मिले हैं। इनमें एक मतदाता विजय पाल की पत्नी शिखा और उनके भाई की पत्नी रजनी का नाम कट गया था। बीएलओ ने दोनों से फार्म 6 भरवाया है। वहीं, बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों का कहना है कि बड़ी संख्या में नाम कटने की एक वजह लोगों का अपने मूल जिले या गांव से जुड़ाव है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



