Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsVoter List Revision Campaign BJP Leaders Promote Registration in Uttar Assembly
उत्तर विधान सभा क्षेत्र में हुआ सशक्त बूथ स्तरीय सम्मेलन

उत्तर विधान सभा क्षेत्र में हुआ सशक्त बूथ स्तरीय सम्मेलन

संक्षेप: Lucknow News - मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तर विधानसभा में बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ। गोविंद नारायण शुक्ला और अन्य नेताओं ने मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और बूथ समितियों को सक्रियता से योगदान देने के लिए कहा।

Tue, 4 Nov 2025 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तहत उत्तर विधानसभा में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन केशवनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में हुआ जहां मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा मौजूद थे। इन नेताओं ने सशक्त बूथ सशक्त संगठन पर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चार दिसम्बर तक घर घर कुंडी खटखटाकर मतदाताओं को सूची में शामिल पर जोर दिया। विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्य में विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन अभियान के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं को हर योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कमर कसने का निर्देश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न छूटे। उन्होंने विशेष रूप से उन नए मतदाताओं के नामों को सूची में शामिल कराने के लिए व्यवस्थित तरीके से काम करने का आह्वान किया, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ समितियां स्थानीय स्तर पर तालमेल बिठाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधारने और हटाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट, शिफ्टिंग, डेड मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में न रहें। एक बूथ पर बारह सौ से अधिक मतदाता न हों। बीएलओ मतदाताओं को दो पन्नों का गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और भरवा कर एक प्रति प्राप्त करेंगे जब कि दूसरी प्रति मतदाता के पास रिसीविंग रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों के नाम किसी कारणवश अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराएंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा लखनऊ महानगर भी प्रत्येक बूथ स्तर पर एक कार्यकर्ता को बीएलए टू के रूप में नियुक्त कर चुकी हैं। बीएलए टू अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेगा। प्रत्येक बूथ पर तीन सौ से अधिक परिवारों से संपर्क कर मतदाता बनाने का काम करना है। उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि सभी बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, डॉ विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, संयोजक चेतन विष्ट, अनुराग साहू पार्षद एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष मौजूद थे