ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपंचायत की मतदाता सूची के आधार पर बनेगी नए क्षेत्रों की मतदाता सूची

पंचायत की मतदाता सूची के आधार पर बनेगी नए क्षेत्रों की मतदाता सूची

नगर निगम चुनाव 2017 व पंचायत चुनाव 2015 व 2021 की मतदाता सूची का मिलान

पंचायत की मतदाता सूची के आधार पर बनेगी नए क्षेत्रों की मतदाता सूची
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 27 Sep 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम चुनाव 2017 व पंचायत चुनाव 2015 व 2021 की मतदाता सूची का मिलान कर बनेगी नए जुड़े क्षेत्रों की मतदाता सूची

लखनऊ। संवाददाता

नगर निगम में जुड़े 88 राजस्व गांवों की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची ही नगर निगम के नए परिसीमन के बाद बने वार्डो की मतदाता सूची का आधार होगी। नए परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने के लिए पंचायत चुनाव 2015 और 2021 की मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा। वहीं जो गांव परिसीमन में किसी पुराने नगर निगम वार्ड में शामिल हुए हैं उन वार्डों की मतदाता सूची बनाने में नगर निगम चुनाव 2017 व पंचायत चुनाव 2015 व 2021 की मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार देर शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने नए परिसीमन के अनुसार वार्डवार वोटर डाटा ट्रांसफर शीट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए यही मतदाता सूची बीएलओ को दी जाएंगी।

कार्यक्षमता के अनुसार तैनात होंगे बीएलओ

बैठक में जिलाधिकारी ने बूथ वार बीएलओ की तैनाती शुरू किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथो का भौतिक सत्यापन कराने को कहा। नए परिसीमन के अनुसान मतदाता सूची शतप्रतिशत सही और सटीक बनाने के लिए जिलाधिकारी ने तैनात किए जा रहे बीएलओ की कार्यक्षमता परखने को कहा है। अक्षम बीएलओ के स्थान पर नए बीएलओ नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें