Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsVoter List Issues in Malihabad Citizens Struggle with Special Intensive Review Campaign
मलिहाबाद में 2003 की वोटर लिस्ट ने बढ़ाई मुश्किलें

मलिहाबाद में 2003 की वोटर लिस्ट ने बढ़ाई मुश्किलें

संक्षेप:

Lucknow News - एसआईआर मलिहाबाद। संवाददाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) ने मलिहाबाद के हजारों मतदाताओं की परेशानी

Nov 25, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

एसआईआर मलिहाबाद। संवाददाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) ने मलिहाबाद के हजारों मतदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म तो पहुंचा रहे हैं, लेकिन वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से विवरण जुटाने की जिम्मेदारी मतदाताओं पर डाल दी गई है। वेबसाइट पर पुरानी वोटर लिस्ट खोजने से लेकर सही विवरण भरने तक लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। मलिहाबाद कस्बे के विजय कुमार बताते हैं कि उन्होंने अपनी बहन का फार्म भरा, माता-पिता के नाम और ईपीआईसी नंबर भी दर्ज किए, लेकिन अब बीएलओ 2003 की वोटर लिस्ट से विवरण जोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका कहना है कि यह जिम्मेदारी खुद बीएलओ की होनी चाहिए, ताकि मौके पर ही लिस्ट मिलान कर सही जानकारी भरी जा सके। वोट डालने वाले मतदाता अब सूची से गायब कस्बे के सैय्यदवाड़ा निवासी खालिद पिछले कई चुनावों में वोट डाल चुके हैं, लेकिन अब अपनी ही वोटर लिस्ट में नाम ढूंढ़ते-ढूंढ़ते थक चुके हैं। उन्होंने वार्ड 1, 2 और 3 के बीएलओ से संपर्क किया, कई वोटर लिस्ट देखीं, मगर उनका नाम नहीं मिला। इसी मोहल्ले के शिवम का फार्म भी लंबे समय तक गायब रहा। काफी खोजबीन के बाद उनका फार्म किसी दूसरे वार्ड के बीएलओ के पास मिला।