पुरानी लिस्ट में नाम था, फिर भी नोटिस आया
Lucknow News - एसआईआर कई जगह पर बीएलओ की लापरवाही उजागर नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेज

एसआईआर कई जगह पर बीएलओ की लापरवाही उजागर नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेज देने होंगे लखनऊ प्रमुख संवाददाता एसआईआर में बीएलओ की लापरवाही का खामियाजा मतदाताओं को भुगतना पड़ा है। ऐसे बड़ी संख्या में मतदाता हैं जिनके नाम 2003 की वोटर लिस्ट में थे। बावजूद इसके गणना प्रपत्र में बीएलओ ने पुराना ब्योरा भरने से रोक दिया। नतीजतन इन मतदाताओं को भी एईआरओ का नोटिस मिल गया है। अब उनको नोटिस के जवाब में सक्षम अधिकारी के सामने पेश हो कर दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे। राजेन्द्र नगर के निवासी अभिषेक, गोमती नगर विनय खंड 2 में रहने वाली संध्या के माता पिता, राम लखन के अभिभावकों का नाम वोटर लिस्ट में था।
इनको भी बीएलओ ने फार्म में 2003 का विवरण देने से मना कर दिया। अब नाम होने और गणना प्रपत्र भरने के बावजूद इन सभी को नोटिस मिल गया है। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिनके माता पिता के नाम 1995 की वोटर लिस्ट में थे। 2003 में बीएलओ की गलती से पते पर मौजूद रहने के बावजूद उनके नाम गायब हो गए। जिले के 9 विधान सभा क्षेत्रों के 4.80 लाख मतदाताओं को जिला निर्वाचन की ओर से नोटिस जारी हुए हैं। कमिश्नर ने पूछा-नए मतदाताओं के नाम क्यों नहीं जोड़ रहे एसआईआर के अंतर्गत मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले मंडलायुक्त वोटर बूथ डे के अवसर पर लखनऊ पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। वीआरसी पर तैनात बीएलओ एवं सुपरवाइजर से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से पूछा कि उनके संबंधित बूथ संख्या- 398, 399, 400, 401 व 402 पर कितने नाम काटे गए हैं, कितने नए फॉर्म-6 भरे गए हैं। कमिश्नर ने ई-ब्लॉक, सेक्टर-11 एवं सी-ब्लॉक, सेक्टर-12, राजाजीपुरम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर यह जानकारी प्राप्त की कि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं, उनके घरों से कितने नए फार्म-6 भरे गए हैं। मण्डलायुक्त ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र आईटीआई अलीगंज वीआरसी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मॉडर्न स्कूल अलीगंज लखनऊ में स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया जहां वीआरसी पर तैनात बीएलओ एवं सुपरवाइजर से उनके संबंधित बूथ संख्या- 229, 230, 231 व 232 की जानकारी हासिल की। 174- लखनऊ मध्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बटलर पैलेस कॉलोनी क्लब पर स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




