ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआज मतदान केन्द्रों पर जाएं, नाम दर्ज कराएं

आज मतदान केन्द्रों पर जाएं, नाम दर्ज कराएं

लोकसभा चुनाव - 2019 को देखते हुए वोटर लिस्ट अपडेट किए जाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलेगा। लोग अपने मतदान केन्द्र पर जाकर वोटर लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही वोटर लिस्ट की गड़बड़ी दुरुस्त करा सकते...

आज मतदान केन्द्रों पर जाएं, नाम दर्ज कराएं
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 08 Sep 2018 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव - 2019 को देखते हुए वोटर लिस्ट अपडेट किए जाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलेगा। लोग अपने मतदान केन्द्र पर जाकर वोटर लिस्ट देख सकते हैं। साथ ही वोटर लिस्ट की गड़बड़ी दुरुस्त करा सकते हैं और वोटर भी बन सकते हैं। यह अभियान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। सभी बीएलओ अपने नियत मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे।

दो माह तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान के दौरान रविवार को पहला विशेष दिवस आयोजित होगा। यह दिवस खास तौर पर मतदाताओं को उनके घर के पास वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (प्रशासन) श्रीप्रकाश गुप्ता बताते हैं सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के 1451 मतदान केन्द्रों के 3561 मतदान स्थलों (बूथों) के बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची के साथ सुबह 10 बजे से मिलेंगे। शाम पांच बजे तक लोग यहां पर वोटर लिस्ट देख सकते हैं। वोटर लिस्ट में संशोधन, नाम हटाने या जोड़ने के लिए फार्म भर कर बीएलओ के पास जमा भी कर सकते हैं।

एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा करने वाले बने मतदाता

ऐसे युवक - युवतियां जिनकी उम्र फिलहाल 18 वर्ष नहीं हुई है। लेकिन एक जनवरी 2019 तक वह 18 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे युवा भी इसबार मतदाता बन सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने ऐसे युवाओं को वोटर बनने के लिए खास छूट दी है। ऐसे युवा रविवार को अपने बूथों पर जाकर फार्म नम्बर छह भरकर जमा कर दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें