
डीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण किया
संक्षेप: Lucknow News - - बीकेटी, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज के बूथ पहुंचे गणना प्रपत्र पहुंचाने के काम में तेजी
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरे जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरने के बाद चार दिसम्बर से पहले बीएलओ को वापस भी करना है। ऐसे में गणना प्रपत्र मतदाताओं तक समय पर पहुंच जाएं यह प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी तीन विधान सभा क्षेत्रों के बूथों तक पहुंचे। चेक किया कि कहीं बीएलओ या सुपरवाइजर के स्तर से ढिलाई तो नहीं हो रही है। डीएम विशाख जी ने शाम तक 169 बख्शी का तालाब (बीकेटी), 170 सरोजनीनगर और 176 मोहनलालगंज के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मलेशेमऊ के बूथ संख्या 429, 430, 431 एवं 432 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। यहां से डीएम बाघामऊ ग्राम के बूथ संख्या 426, 427 एवं 428 पहुंचे। इसके अतिरिक्त विधानसभा सरोजनीनगर के ग्राम सरसावा अर्जुनगंज की बूथ संख्या 517 और विधानसभा मोहनलालगंज के ग्राम मिर्जापुर की बूथ संख्या 2 का भी निरीक्षण किया। मतदाता भी कर रहे गणना प्रपत्र का इंतजार पारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता अभी गणना प्रपत्र का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर इन्दिरा नगर के डी ब्लॉक में बुधवार की शाम बहुत से मतदाताओं के घर प्रपत्र पहुंचे। बीएलओ पहले ही प्रपत्रों को छांट ले रहे हैं ताकि बाद में दिक्कत न हो। एक बीएलओ ने बताया कि बहुत से मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम 2003 की वोटर लिस्ट में हैं। उनको पहले ही अलग कर ले रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




