फैजुल्लागंज में फैला बुखार, छह लोग बीमार
Lucknow News - फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में जलभराव के कारण वायरल फीवर का प्रकोप हो गया है। इलाके में आधा दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों ने सफाई और फागिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाजसेवी ममता...

फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में जलभराव के चलते वायरल फीवर हमलावर हो गया है। मोहल्ले में आधा दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। नाराज लोगों ने रविवार को सपा नेता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि घरों के आसपास खाली प्लाटों और रास्ते में पानी भरा हुआ है। इलाके में मच्छरों की भरमार है। नगर निगम यहां न तो सफाई कराता है और न ही फागिंग कराता है। फैजुल्लागंज चतुर्थ में स्थित मामा कॉलोनी निवासी संगीता (42), सुरसिता देवी (35), कमलेश (14), व्योमा (12), महक (आठ) व नव्या (छह) को बुखार है।
ये लोग निजी डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं। समाजसेवी ममता त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पहले बारिश होने पर मामा कॉलोनी में जलभराव हो गया था। अब पानी घटने पर बीमारी फैल रही है। लोगों की शिकायत पर उन्होंने इलाके रविवार को इलाके भ्रमण किया। इस दौरान कई घरों में लोग मलेरिया, टाइफाइड और तेज बुखार से पीड़ित मिले। ममता ने सभी से अपील की कि लोग स्वयं ही अपने आसपास की सफाई रखें। पानी जमा न होने दें। जलजमाव वाले स्थानों पर जला हुआ मोबिल या केरोसिन ऑयल का छिड़काव करें। लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने इलाके में पहुंचकर कुछ जगह साफ सफाई करायी। नहीं डलवाया मलबा ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि 29 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 50 डंपर मलबा डलवाने और एलईडी लाइट लगवाने का आश्वासन दिया था। वर्जन फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी में बुखार के मरीज होने की जानकारी नहीं है। यदि बुखार फैलने की जानकारी मिलती है तो टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



